मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल बैठक में 10 प्रस्ताओं पर निर्णय

Pahad Update

देहरादून। सीएम पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में युवाओं, खिलाड़ियों, स्वास्थ्य और पर्यटन से जुड़े 10 अहम प्रस्तावों को मंजूरी दी है। इससे एमबीबीएस इंटर्न का स्टाइपेंड में बढ़ोत्तरी, पदक विजेताओं को सरकारी नौकरी की राह भी खोली है। कैबिनेट के फैसले की जानकारी महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी ने मीडिया को दी।
उन्होंने बताया राज्य के राजकीय मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों के स्टाइपेंड में बढ़ोतरी के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है। अब इंटर्न डॉक्टरों को न्यूनतम 25 हजार रुपये प्रतिमाह स्टाइपेंड मिलेगा। वर्तमान में उन्हें 17 हजार रुपये प्रतिमाह दिए जा रहे हैं। कैबिनेट के इस फैसले से राज्य के मेडिकल कॉलेजों में प्रशिक्षण ले रहे तकरीबन 500 इंटर्न डॉक्टरों को प्रतिमाह आठ हजार रुपये का अतिरिक्त लाभ मिलेगा। सरकार का मानना है कि इससे मेडिकल शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े प्रशिक्षु डॉक्टरों को प्रोत्साहन मिलेगा। गौरतलब है कि इंटर्न डॉक्टर पिछले कई दिनों से कार्य बहिष्कार और हड़ताल पर थे, और उनकी मांग स्टाइपेंड को बढ़ाकर 30,000 रुपये प्रति माह करने की थी। हालांकि, सरकार ने इसे 25,000 रुपये करने पर मुहर लगाई है। उत्तराखंड में वर्तमान में श्रीनगर, हल्द्वानी, देहरादून, हरिद्वार और अल्मोड़ा में पांच राजकीय मेडिकल कॉलेज संचालित हैं। इन कॉलेजों में एमबीबीएस के साथ पीजी पाठ्यक्रम भी संचालित किए जा रहे हैं। राज्य सरकार दुर्गम और दूरस्थ क्षेत्रों तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने के लिए चिकित्सा सेवाओं को मजबूत करने पर जोर दे रही है। इसी क्रम में इंटर्न डॉक्टरों के स्टाइपेंड में बढ़ोतरी का निर्णय लिया गया है।

Share This Article
Leave a comment