देहरादून। रांगड़ फिटनेस क्रिकेट क्लब के तत्वावधान में कुबेर कप टी-20 कॉर्पोरेट चैंपियनशिप (सीजन-1) का आयोजन आगामी 20 दिसंबर से 7 जनवरी तक कुंआवाला स्थित दून क्रिकेट एकेडमी में किया जाएगा। उत्तरांचल प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान आयोजक नवीन रमोला ने प्रतियोगिता का आधिकारिक पोस्टर जारी करते हुए बताया कि इस टूर्नामेंट में कुल 15 कॉर्पोरेट टीमें भाग लेंगी, जिनकी विजेता टीम को 2 लाख रुपये और उपविजेता को 1 लाख रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा।
उत्तरांचल प्रेस क्लब में पत्रकारों से बातचीत करते हुए आयोजक नवीन रमोला ने टूर्नामेंट का आधिकारिक पोस्टर और नियम करते हुए बताया कि प्रतियोगिता में कुल 15 टीमें हिस्सा लेंगी जिन्हें तीन ग्रुपों में बांटा गया है और प्रत्येक टीम को न्यूनतम चार ग्रुप मैच खेलने का अवसर मिलेगा। उन्होंने बताया कि टूर्नामेंट की आधिकारिक ट्रॉफी और जर्सी का अनावरण मैचों से पहले कैप्टन्स मीट में किया जाएगा। प्रतियोगिता में विजेता टीम को दो लाख रुपये नकद, ट्रॉफी व पदक, उपविजेता टीम को एक लाख रुपये नकद, ट्रॉफी व पदक प्रदान किए जाएंगे। bउन्होंने बताया कि इसके अलावा मैन ऑफ द टूर्नामेंट, सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज, गेंदबाज, क्षेत्ररक्षक और विशेष उपलब्धियों जैसे शतक, पांच विकेट हॉल, हैट्रिक व छक्कों पर भी आकर्षक नकद पुरस्कार रखे गए हैं। टूर्नामेंट में खिलाडि़यों की न्यूनतम आयु 26 वर्ष और प्रमाणित कोचों के लिए 35 वर्ष से अधिक तय की गई है। उन्होंने बताया कि सभी मुकाबलों का ऑनलाइन लाइव प्रसारण और लाइव कमेंट्री की जाएगी, जिसमें अनुभवी अंपायर अपनी सेवाएं देंगे। इस अवसर पर प्रेसवार्ता में अनिल डोभाल, सुरेंद्र सिंह रांगड़, विजय राकेश रांगड़, अखिलेश उनियाल, आशीष नेगी, शेषनाथ शर्मा, राहुल रांगड़, शैलेंद्र सिसौदिया, आलोक रावत, पवन संुदरियाल, मैडी रावत उपस्थित रहे।


